इस बीच क्राफ्टन (Krafton) ने पबजी मोबाइल (PUBG Mobile) के लेटेस्ट वर्जन को कुछ दिन पहले ही पेश किया है। हालांकि इंडियन वर्जन बीजीएमआई को भी नया अपडेट मिलने की उम्मीद थी। मगर अभी तक इसे पेश नहीं किया गया है। इसके बावजूद गेमर्स अभी भी लेटेस्ट वर्जन Apk की तलाश
में हैं।
BGMI 2.2 Update Download Apk: बीजीएमआई (Battlegrounds Mobile India) को भारत में गूगल प्ले स्टोर और ऐपल के ऐप स्टोर से हटाए जाने के बाद से यह अभी भी 2.1 वर्जन पर चल रहा है, जिसे क्राफ्टन ने जुलाई 2022 में रोल आउट किया था। साथ ही, मोबाइल गेम के ग्लोबल वैरियंट पबजी मोबाइल में फिलहाल 2.2 वर्जन चल रहा है। यह अपडेट सितंबर 2022 में एक पैच अपडेट के माध्यम से मिला है। बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया (Battlegrounds Mobile India) यानी बीजीएमआई लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम में से एक है। हालांकि BGMI को उस समय झटका लगा, जब भारत सरकार ने सुरक्षा कारणों यानी डेटा माइग्रेशन का हवाला देते हुए इसे बैन कर दिया। हालांकि गेमिंग कम्युनिटी से जुड़े लोग इस गेम की वापसी को लेकर अभी भी आशान्वित हैं। उन्हें उम्मीद है कि इस साल के अंत तक यह गेम फिर वापसी कर सकता है। इस बीच क्राफ्टन (Krafton) ने पबजी मोबाइल (PUBG Mobile) के लेटेस्ट वर्जन को कुछ दिन पहले ही पेश किया है। हालांकि इंडियन वर्जन बीजीएमआई को भी नया अपडेट मिलने की उम्मीद थी। मगर अभी तक इसे पेश नहीं किया गया है। इसके बावजूद गेमर्स अभी भी लेटेस्ट वर्जन Apk की तलाश में हैं।
BGMI 2.2 Update
क्राफ्टन ने 15 सितंबर को PUBG मोबाइल में अपना 2.2 अपडेट पेश किया था, जिसमें एक नया मैप MUSA भी शामिल है। इसमें ग्लोबल यूजर्स के लिए फीचर की भरमार है। हालांकि भारत सरकार द्वारा बैन किए जाने के बाद से बीजीएमआई के लिए नया अपडेट जारी नहीं किया गया है। प्लेयर अभी भी लेटेस्ट अपडेट का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच क्राफ्टन (Krafton) ने प्रतिक्रिया दी है, ‘डियर बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया फैन्स, हमने एक ऐसे मुद्दे की पहचान की है, जहां सीजन C3S7 है, वहां इसे C3S8 दिखाया जाना चाहिए। कृपया ध्यान दें कि नया सीजन C3S8 सामान्य रूप से शुरू हुआ है और यह सिर्फ एक टाइपो यानी टाइपिंग की गलती है। असुविधा के लिए हम खेद व्यक्त करते हैं।’
यह भी पढ़ेंः PUBG Mobile 2.3 Beta Update : पबजी मोबाइल 2.3 अपडेट, साइज और जानें फीचर्स की पूरी डिटेल

Comments
Post a Comment