BGMI 2.3 Update: लोकप्रिय बैटल रॉयल टाइटल बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया (Battlegrounds Mobile India) पर बैन लगे तकरीबन तीन महीने का समय हो गया है। जब से भारत सरकार ने आईटी अधिनियम की धारा 69ए के तहत इस गेम पर प्रतिबंध लगाया है, तब से गेम में कोई नया अपडेट नहीं आया है। इस गेम का ग्लोबल वैरियंट यानी पबजी मोबाइल (PUBG Mobile) को अगले कुछ दिनों नें 2.3 अपडेट मिलने वाला है। ऐसे में बीजीएमआई (BGMI) प्लेयर इस सवाल का जवाब ढूंढ रहे हैं कि यह नया अपडेट गेम के भारतीय वर्जन में आएगा या नहीं। बता दें कि भारतीय वर्जन में 2.2 अपडेट भी नहीं आया है। इसलिए बीजीएमआई द्वारा 2.3 अपडेट की संभावना बहुत कम दिखती है। आइए आपको बताते हैं बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया 2.3 अपडेट (Battlegrounds Mobile India 2.3 Update) के बारे में सबकुछ।
![]() |
| BGMI 2.0 launch Trailer : जानें बीजीएमआई लॉन्च ट्रेलर की क्या... |
PUBG Mobile 2.3 Update
बीजीएमआई के ग्लोबल वैरियंट पबजी मोबाइल (PUBG Mobile) में नया अपडेट अगले महीने यानी नवबंर में लाइव हो जाएगा। PUBG Mobile 2.3 अपडेट का बीटा वर्जन पहले से ही यूजर्स के लिए उपलब्ध है। कई यूजर्स ने अनुमान लगाना शुरू कर दिया है कि क्या भारतीय वर्जन के लिए 2.3 अपडेट उपलब्ध होंगे या नहीं। अभी तक बीजीएमआई प्लेयर को 2.2 अपडेट भी नहीं मिला है। ऐसी स्थिति में प्लेयर को 2.3 अपडेट मिलने की उम्मीद कम ही है। हालांकि कई प्लेयर्स ने बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया 2.3 बीटा एपीके के लिए कुछ डाउनलोड लिंक देखे हैं, मगर क्राफ्टन की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में बहुत ज्यादा संभावना है कि ये लिंक फेक हैं।
यह भी पढ़ेंः BGMI Unban Update: फिर से खेल पाएंगे BGMI गेम, यूट्यूब चैनल से मिला ये बड़ा अपडेट

Comments
Post a Comment