PUBG Mobile 2.3 beta डाउनलोड लिंक और साइज

 PUBG Mobile 2.3 Beta Download: पबजी मोबाइल (PUBG Mobile) के हर अपडेट को लेकर खिलाड़ियों में बड़ा उत्साह रहता है, क्योंकि नया अपडेट हमेशा लेटेस्ट कंटेंट के साथ आता है। यही वहज है कि दुनियाभर के लाखों गेमर्स हर पबजी मोबाइल अपडेट का इंतजार करते रहते हैं। अब खबर यह है कि PUBG Mobile बैटल रॉयल गेमिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाना के लिए डेवलपर्स 2.3 अपडेट (PUBG Mobile 2.3 update) पेश करने के लिए तैयार है। चूंकि इसे कुछ हफ्तों में जारी करने की तैयारी है। इसलिए क्राफ्टन ने गेम में आने वाली नई कंटेंट की टेस्टिंग के लिए एक नया बीटा वर्जन पेश किया है। आपको इस आर्टिकल में बताते हैं PUBG Mobile 2.3 Beta को डाउनलोड करने और इससे जुडे़ लेटेस्ट मोड और फीचर्स के बारे में…





पबजी मोबाइल का लेटेस्ट बीटा वर्जन 2.3 अपडेट कुछ घंटों पहले शुरू हुआ है। चूंकि डेवलपर्स ने binding code फंक्शन को लागू नहीं किया था, इसलिए प्रत्येक खिलाड़ी अपडेट की नई कंटेंट का परीक्षण करने के लिए बीटा क्लाइंट तक पहुंच सकते हैं। Android डिवाइस का उपयोग करने वाले खिलाड़ी एपीके का उपयोग करके इस क्लाइंट को डाउनलोड कर सकते हैं। बीटा वर्जन जारी करने के पीछे उदेश्य यह होता है कि अंतिम 2.3 पैच आधिकारिक रूप से जारी होने से पहले डेवलपर्स यूजर्स की प्रतिक्रिया एकत्र कर सकें और किसी भी बग या गड़बड़ को खत्म कर सकें। Tencent गेम्स ने बीटा वर्जन को उन सभी के लिए उपलब्ध कराया है, जो इसे आजमाना चाहते हैं। 32-बिट एपीके फाइल को एंड्रॉयड यूजर्स यहां से डाउनलोड कर सकते हैं, वहीं 64-बिट एपीके फाइल यहां डाउनलोड की जा सकती है। 32-बिट एपीके फाइल का साइज 716 MB है और 64-बिट एपीके वर्जन का साइज 799 MB है।

Android (x32) APK: https://web.gpubgm.com/m/download_android.html ( Approximate Size: 716 MB)

Android (x64) APK: https://web.gpubgm.com/m/download_android_1.html ( Approximate Size: 799 Mwww.youtube.com unexpectedly closed the connection.B)

पबजी मोबाइल (PUBG Mobile) प्लेयर को सबसे पहले ऊपर बताए गए लिंक से एपीके डाउनलोड करना होगा। इस बीच उन्हें बीटा क्लाइंट का उपयोग करने से पहले एक अतिरिक्त रिसोर्स पैक डाउनलोड करना होगा।

डाउनलोडिंग शुरू करने के लिए डाउनलोड पेज पर पहुंचने के बाद गेमर डाउनलोड एंड्रॉयड वर्जन बटन पर क्लिक कर सकते हैं।

डाउनलोड पूरा होने के बाद गेमर्स को डिवाइस की सेटिंग्स को ओपन करना होगा, फिर इंस्टाल फ्रॉम अननोन सोर्स विकल्प को इनेबल करना होगा। गेमर इस स्टेप को अनदेखा कर सकते हैं यदि उन्होंने पहले से इसे इनेबल किया गया है।

इसके बाद उन्हें अपने डिवाइस पर एपीके फाइल सर्च करना होगा, फिर इंस्टॉलेशन को पूरा करना चाहिए। यदि वे ऐसा नहीं कर पाते हैं, तो फिर खिलाड़ियों को पुराने वर्जन को इंस्टॉल करने और इसे एक बार फिर से इंस्टॉल करने की आवश्यकता होती है।

इसके बाद स्टोरेज के लिए अनुमति देनी होता है और अपनी पसंद के रिसोर्स पैक (resource pack) को डाउनलोड करना पड़ता है।

रिसोर्स संसाधन पैक को सफलतापूर्वक डाउनलोड करने के बाद लेटेस्ट फीचर को टेस्ट करने के लिए गेस्ट के रूप में साइन इन कर सकते हैं।

Comments